12 May 2025, Mon 10:18:18 PM
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM साय ने प्रदेशवासियों को दिया रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं…सावन का है आज आखिरी सोमवार…देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन की तारीख बदली…केंद्रीय जेल में मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्यौहार… पढ़े पूरी ख़बर….

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 अगस्त 2024

आज की बड़ी खबरें….

 

CM साय ने प्रदेशवासियों को दिया रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। रक्षाबंधन पर्व की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में साय ने कहा है कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ’रक्षाबंधन’ हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है।

सावन का है आज आखिरी सोमवार : सावन के महीने में भोलेनाथ भक्तों पर विशेष कृपा करते है बता दे कि इस बार सावन में 5 सोमवार थे| सभी मंदिरो में सुबह से भक्त दूध, बेलपत्र, धतूरा, शहद और दही से शिव की अर्चना कर रहे हैं सावन के अंतिम सोमवार में रक्षाबंधन त्योहार का भी बना है संयोग, बता दे 90 सालों बाद है सावन में चार शुभ संयोग बना है सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग, रवि योग और श्रवण नक्षत्र का बना है योग।

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन : PCC ने बदली जिला स्तरीय प्रदर्शन की तारीख अब 21 अगस्त के स्थान पर 24 अगस्त को होगा प्रदर्शन जानकारी के अनुसार 21 अगस्त को भारत बंद की वजह से तारीख आगे बढ़ाई गई है | 22 अगस्त को कांग्रेस हिंडनबर्ग रिपोर्ट खुलासे को लेकर ED दफ्तर का घेराव करेगी|

केंद्रीय जेल में मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्यौहार : हजारों की संख्या में बहनों ने कराया रजिस्ट्रेशन, सुरक्षा को देखते हुए सिर्फ राखी जेल के अंदर ले जा सकती है बहने, सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक राखी के लिए दिया गया समय, बता दे कि राखी के अवसर पर सभी आवश्यक सामग्री की व्यवस्था जेल प्रबंधन करेगा।

Share
पढ़ें   भेंट-मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री त्रिमूर्ति नगर में कौशल्या सोनी के घर भोजन करने पहुंचे, -बड़ी, जिमी कांदा, लाल भाजी, बोहार भाजी, खट्टा भिंडी और कुम्हड़ा का लिया स्वाद

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed