8 Mar 2026, Sun
Breaking

CG Rain Alert : राजधानी रायपुर सहित 16 जिलों में हो रही भारी बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, जाने अपने जिले के मौसम का हाल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 22 अगस्त 2024

मुंगेली-कोरबा-रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में भारी बारिश होगी. मौसम विभाग का कहना है कि बांग्लादेश के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनता दिखाई दे रहा है. इसके अलावा कुछ जगह चक्रवात की स्थिति भी बनी है. इसकी वजह से कई जगह भारी और कुछ जगह मध्यम बारिश होगी. मानसून प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बढ़ता दिखाई दे रहा है. इस अलर्ट के बीच कई जगह गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है. दूसरी ओर, 21 अगस्त को कवर्धा सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. बिलासपुर में 22 अगस्त को सुबह बड़ी देर तक बारिश हुई.

मौसम विभाग का कहना है कि मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, बलरामपुर, कोरिया, रायपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, जशपुर, बलौदाबाजार, सरगुजा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सक्ती, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा और मुंगेली जिलों में भारी बारिश होगी. विभाग ने इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने इन जिलों के लोगों को सावधानी बरतने की भी अपील की है. मौसम विभाग का कहना है कि बांग्लादेश के उत्तरी हिस्से पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. एक ट्रफ लाइन पुरुलिया, श्रीगंगानगर, देहरी, रोहतक और उरई होते हुए बांग्लादेश में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र तक जाती दिखाई दे रही है.

Share
पढ़ें   बीजापुर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी: 12 सशस्त्र माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 54 लाख का था इनाम

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed