8 Mar 2026, Sun

DKS घोटाले में निलंबित डाॅ. पुनित गुप्ता हुए बहाल : कांग्रेस सरकार में आर्थिक अनियमितता के गंभीर आरोप में थे निलंबित, अब मिली रायपुर मेडिकल कालेज में बड़ी जिम्मेदारी…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 22 अगस्त 2024

राजधानी रायपुर के डीकेएस हाॅस्पिटल में हुए करोड़ों रूपये के घोटाले में निलंबित डाॅ.पुनित गुप्ता को बहाल कर दिया गया है। पिछले 5 सालों से निलंबित पुनित गुप्ता पर DKS हाॅस्पिटल में पदस्थापना के दौरान अस्पताल अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे। कांग्रेस सरकार में उन पर आर्थिक अनियमितता के गंभीर आरोप लगाते हुए निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में डाॅ.पुनित गुप्ता को 5 साल की निलंबन अवधि के बाद बहाल कर रायपुर मेडिकल कॉलेज में ओएसडी के पद पर पोस्टिंग की गई है।

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर के डीकेएस अस्पताल में साल 2019 में अस्पताल अधीक्षक के पद पर डाॅ.पुनित गुप्ता की पोस्टिंग थी। उस वक्त डीकेएस अस्पताल में हुई करोड़ों की आर्थिक गड़बड़ी के मामले में पूर्ववती कांग्रेस सरकार ने एक्शन लेते हुए अस्पताल अधीक्षक डाॅ.पुनित गुप्ता को 17 मई 2019 को निलंबित कर दिया गया था। आपको बता दें डीकेएस अस्पताल में उपकरण खरीद और अन्य मामलों में घोटाले सामने आने के बाद गोलबाजार थाने में मामला भी दर्ज कराया गया था।

इस प्रकरण के बाद से डाॅ.पुनित गुप्ता लगातार 5 सालों से निलंबित ही चल रहे थे। इस प्रकरण की जांच के बाद सरकार को पूरा मामला राजनीतिक साजिश प्रतीत हो रहा था। जिस पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए डाॅ.पुनित गुप्ता के निलंबन को खत्म कर उनकी बहाली कर दी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने डाॅ.पुनित गुप्ता की पोस्टिंग रायपुर मेडिकल कॉलेज में ओएसडी के पद पर किये जाने का आदेश जारी किया है।

Share
पढ़ें   CM भूपेश आज अपने गृह जिले में : दुर्ग जिले को देंगे करोड़ो रूपये के विकास कार्यों की सौगात, प्रयास के बच्चों के साथ बातचीत के साथ करेंगे लंच

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed