11 Mar 2026, Wed
Breaking

क्या कांग्रेस चाहती है जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35A की वापसी हो, देश की जनता को स्पष्ट करे! : डिप्टी CM अरुण साव

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 24 अगस्त 2024

सत्ता के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। ये लोग पाकिस्तान परस्त पार्टी से भी गठजोड़ कर सकते हैं। कांग्रेस ने फिलहाल जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन किया है, जिससे साबित होता है कि कुर्सी हथियाने के लिए कांग्रेस कोई भी हथकंडा अपना सकती है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने यह बात रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने पूछा कि, कांग्रेस ने जब गठबंधन कर लिया है तो शहजादे राहुल गांधी को बताना चाहिए कि, नेशनल कांफ्रेंस के कश्मीर के अलग झंडे की मांग का क्या वे समर्थन करते हैं?

*उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल*

– कांग्रेस को यह भी बताना पड़ेगा कि, नेशनल कांफ्रेंस के धारा 370 और 35A की वापसी करके जम्मू कश्मीर में फिर से आतंकवाद और दहशतगर्दी के दौर को फिर से वापस लाना चाहती हैं?
– क्या वह कश्मीर के युवाओं की बजाय पाकिस्तान से वार्ता करके फिर से दहशतगर्दी और अराजकता का दौर लाना चाहते हैं?

– कांग्रेस को यह भी स्पष्ट करना पड़ेगा कि, क्या वह एलओसी ट्रेन प्रारंभ करने का समर्थन करके आतंकवादियों और अलगाववादियों का समर्थन करती हैं?

– पत्थरबाजी और आतंकवाद में जेल में जो बंद है, उनके नौकरी में बहाली का समर्थन करके जम्मू कश्मीर में फिर से अलगाववाद को बढ़ावा देना चाहते हैं?

कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा फिर से बेनकाब हुआ है। आज धारा 370, 35A के समाप्ति के बाद जम्मू कश्मीर के दलितों, गुज्जर, बकरवाल, पहाड़ियों को आरक्षण का लाभ मिलना प्रारंभ हुआ है। उसके विरोधी में नेशनल कांफ्रेंस है। कांग्रेस उससे गठबंधन कर क्या आरक्षण के विरोध में हैं?

पढ़ें   दिल्ली में क्या? : राहुल के साथ अभी भी CM भूपेश की बैठक जारी, प्रियंका मुलाकात के बाद वापस लौटी, कांग्रेसी विधायक AICC मुख्यालय पहुँचे

कांग्रेस नेशनल कांफ्रेंस के साथ जुड़कर क्या फिर से कुछ गिने चुने पाकिस्तान समर्थित परिवारों के हाथों में पूरी जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था सौंपकर आम जनता के साथ अन्याय करना चाहती है? कांग्रेस को यह भी बताना पड़ेगा कि क्या घाटी और कश्मीर में विभेद पैदा करना चाहते हैं?

कांग्रेस को स्पष्ट करना पड़ेगा कि, कश्मीर की स्वायत्तता का समर्थन कर विभाजनकारी सोच का समर्थन कर रहे हैं? आज जम्मू कश्मीर और देश की जनता जानना चाहती है, ये बात कांग्रेस को बताना चाहिए, क्योंकि उन्होंने सत्ता के लिए नेशनल कांफ्रेंस से गठबंधन किया है।
……. ……….

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed