10 Mar 2026, Tue
Breaking

CG शराब घोटाले में आरोपी अनवर ढेबर के फेवर करने मामले में DKS के डॉक्टर बर्खास्त : इलाज में की जानबूझकर लापरवाही, सुविधा न होने का दिया हवाला, FIR के निर्देश

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 3 सितम्बर 2024

डीकेएस सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में सुविधा होते हुए भी सुविधा नहीं होने का हवाला देकर शराब घोटाले में बंदी अनवर ढेबर के फेवर करने के मामले में डॉ. प्रवेश शुक्ला को बर्खास्त कर दिया गया है. यह कार्रवाई दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक ने की है. हॉस्पिटल के अधीक्षक ने पहले उन्हें नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। अब डॉ. शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की भी तैयारी की जा रही है। डॉ. शुक्ला, जो दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में सहायक प्राध्यापक थे.

डॉ. प्रवेश शुक्ला को बर्खास्त करते हुए जारी पत्र में लिखा गया है रायपुर जेल के प्रहरी ने विचाराधीन बंदी अनवर ढेबर को ईलाज के लिए लाया था. ओपीडी पर्ची में आपके द्वारा इन्डोस्कोपी डीकेएस चिकित्सालय में नहीं होती लिखा गया. 8 जून 24 को डीकेएस के विभिन्न विभागों में 5 केस इन्डोस्कोपी हुआ है. जेल के विचाराधीन बंदी अनवर ढेबर के ईलाज की पर्ची में इस प्रकार का टीप लिखना उचित नहीं था क्योंकि डीकेएस के ओटी में इन्डोस्कोपी किसी भी विभाग से लेकर किया जा सकती थी.

जेल के विचाराधीन बंदी अनवर ढेबर के ईलाज के संबंध में आपने उच्च चिकित्सक/अधिकारी से मार्गदर्शन लेना भी जरूरी नहीं समझा. विचाराधीन बंदी को बचाने के लिए जानबूझकर ओपीडी पर्ची में इस प्रकार का टीप लिखा गया. पत्र कमांक 2 एवं 3 के माध्यम से चिकित्सालय में आपकी उपस्थिति के संबंध में तथा मरीज के ईलाज के संबंध में आपको स्पष्टीकरण जारी किया गया था. आपके की ओर से दिया गया स्पष्टीकरण मान्य किये जाने योग्य नहीं है. इससे स्पष्ट होता है कि आप छत्तीसगढ़ शासन, चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं अस्पताल अधीक्षक के निर्देश व आदेश का पालन नहीं किया है.

पढ़ें   राष्ट्रीय पशु अधिकार दिवस पर जानवरों के सम्मान में वीगंस ऑफ छत्तीसगढ़ के युवाओं ने दी श्रद्धांजलि

आपके इस कृत्य से मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. आपके गंभीर अनुशासहीनता की श्रेणी में आता है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लघंन है. इसलिए आपकी सेवा समाप्त/बर्खास्त की जाती है तथा उपरोक्त प्रकरण की जांच के लिए थाना गोलबाजार में कार्रवाई की जाएगी.

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed