MOTIVATIONAL STORY : CG की इस महिला शिक्षक को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, 80 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद नहीं मानी हार…

Bureaucracy Education Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर

प्रमोद मिश्रा

भिलाई/रायपुर, 03 सितंबर 2024

शिक्षक दिवस के मौके पर इस बार देश भर के 50 शिक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार में सम्मानित होने वाले हैं । इस लिस्ट में एक शिक्षिका छत्तीसगढ़ के दुर्ग की हैं, को 80 प्रतिशत दिव्यांग है लेकिन इस बड़े पुरस्कार से सम्मानित होने वाली हैं। छत्तीसगढ़ की के. शारदा 50 शिक्षकों में से एक हैं जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के विजेताओं के नाम घोषित किए हैं। 50 नामों की लिस्ट में 2 दिव्यांग टीचर हैं जिनमें से एक दुर्ग की के. शारदा हैं। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर सभी का सम्मान किया जाएगा।

 

 

परिवार के साथ शिक्षिका

जानकारी के मुताबिक के शारदा 20 से ज्यादा किताबें लिख चुकी हैं। अभी वे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खेदामारा में पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि जब वह 3-4 साल की थी, तब से पोलियो के कारण कमर से नीचे का हिस्सा 80 प्रतिशत दिव्यांग है। इनके बड़े भाई कांधे पर बैठाकर स्कूल ले जाते थे।

राज्यपाल के हाथों भी हो चुकी हैं सम्मानित

के शारदा वर्ष 2023 में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में राज्यपाल के हाथों भी सम्मानित हो चुकी हैं। उन्हें तत्कालीन राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सम्मान दिया था। के शारदा बचपन से ही पोलियो से पीड़ित थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

उन्होंने अपनी कमजोरी को ताकत बनाया। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए नए नवाचार करती जा रही हैं। अब वे राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगी। इस लिस्ट में 28 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षकों को शॉर्ट लिस्टेड किया गया है। लिस्ट में 34 पुरुष, 16 महिलाओं का नाम है।

पढ़ें   त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री नियुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित 

 

 

 

राज्य/संस्था
शिक्षक का नाम
हिमाचल प्रदेश
सुनील कुमार
पंजाब
पंकज कुमार गोयल, राजिंदर सिंह
राजस्थान
बलजिंदर सिंह बराड़, हुकमचंद चौधरी
उत्तराखंड
कुसुम लता गरिया
गोवा
चंद्रलेखा दमोधर मिस्त्री
मध्य प्रदेश
माधव प्रसाद पटेल, सुनीता गोधा
गुजरात
चंद्रेश कुमार भोला शंकर बोरिसागर, विनय शशिकांत पटेल
छत्तीसगढ़
शारदा
ओडिशा
द्विति चंद्र साहू, संतोष कुमार कर
पश्चिम बंगाल
आशीष कुमार रॉय, प्रशांत कुमार मरिक
जम्मू और कश्मीर
उरफाना अमीन
उत्तर प्रदेश
रविकांत द्विवेदी, श्याम प्रकाश मौर्य
बिहार
डॉ. मीनाक्षी कुमारी, सिकंदर कुमार सुमन सुमा
अंडमान और निकोबार (जवाहर नवोदय विद्यालय)
सुनीता गुप्ता
केंद्रीय विद्यालय
चारु शर्मा, अशोक सेनगुप्ता
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *