28 May 2025, Wed 9:02:40 PM
Breaking

राजधानी रायपुर में गणेश चतुर्थी की धूम : गुरुदेव फ्यूल्स में विराजे गणपति, संचालक पीयूष मिश्रा ने की अपनों संग गणपति बप्पा की पूजा अर्चना

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 सितम्बर 2024

भक्तों के विघ्न हरने वाले विघ्नहर्ता आज विराजमान हो रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ में अनेकों जगहों पर गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग सार्वजनिक जगहों पर जहां गणेश उत्सव समितियां के जरिए विघ्नहर्ता गणेश को विराजमान कर रहे हैं, वहीं कई निजी कॉलोनी में भी सजधज कर उत्सव के रूप में गणेश चतुर्थी की धूम देखी जा रही है।

रायपुर के मोवा स्थित गुरुदेव फ्यूल्स में भी प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणपति बप्पा विराजमान हुए हैं। आज सुबह गणपति बप्पा को पूरे उत्साह के साथ विराजमान किया गया। इस दौरान पेट्रोल पंप के संचालक पीयूष मिश्रा अपने कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे। साथ ही मंत्रोच्चार और पूजन विधि विधान के साथ गणपति बप्पा को विराजमान कराया गया। इस अवसर में अंकित मिश्रा के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   कांग्रेस के कई पूर्व पदाधिकारियों ने थामा BJP का दामन : चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं संग बीजेपी में किया प्रवेश

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed