10 Mar 2026, Tue
Breaking

मुख्यंमत्री ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाए महत्वपूर्ण कदम : जशपुर जिले की 2 लाख से अधिक महिलाओं को मिला महतारी वंदन योजना का लाभ, महिलाओं ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

प्रमोद मिश्रा

जशपुरनगर 09 सितम्बर 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तहत् महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि दी जा रही है। योजना से महिलाओं को आर्थिक सम्बल और हाथों में एक निश्चित राशि मिल रही है, जिसका उपयोग महिलाएं परिवार की छोटी-मोटी जरूरतों के उपयोग में कर रही हैं। यह योजना जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल समय का सहारा बन गई है। साथ ही निर्भक होकर अपने जिम्मेदारियों का भी निर्वाहन कर पा रही हैं। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की अब तक सातवीं किस्त जारी कर दी गई है। जशपुर जिले की 2 लाख 32 हजार 760 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है।

महिलाओं ने कहा कि महतारी वंदन योजना से हर महिना एक-एक हजार मिल रहा है। जिससे वे बहुत खुश हैं और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिए हैं। महिलाओं ने कहा कि योजना से मिलने वाली राशि को अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए लगाऐगें। वे बेटे को उच्च शिक्षा में मदद मिले इसके लिए इस राशि से सहयोग करेगें। प्रति माह 1000 राशि आने से राहत मिलने के साथ ही बच्चों के बेहतर भविष्य गढ़ने में मदद मिल पाएगी। कुछ महिलाओं ने बताया कि राशि का अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करेगें। जिससे आने वाले समय में उनके काम आ सके।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने के लिए महतारी वंदन योजना एक कारगर कदम है। जशपुर सहित प्रदेश भर की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई है। गांव से लेकर शहर तक महिलाओ में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महिलाओं को इस योजना से प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि दी जाएगी। साल में कुल 12 हजार की राशि भी मिलेगी।

Share
पढ़ें   होली के बहिष्कार पर छिड़ी राजनीतिक जंग: कांग्रेस के फैसले पर भाजपा का तीखा प्रहार, कहा– त्योहारों को राजनीति से जोड़ना गलत; हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर माफी मांगे पार्टी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed