13 May 2025, Tue 10:52:45 AM
Breaking

विष्णु के सुशासन में विकसित बन रहा है छत्तीसगढ़ : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया ग्राम पंचायत कुदरगढ़ में नए विश्रामगृह का भूमिपूजन, मां बागेश्वरी का पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि हेतु लिया आशीर्वाद

प्रमोद मिश्रा
*सूरजपुर, 14 सितंबर 2024* दिनांक 13 सितंबर 2024 को ग्राम पंचायत कुदरगढ़, जिला सूरजपुर में 301.94 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नए विश्रामगृह के निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ | इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विशेष रूप से उपस्थित रहीं |

भूमिपूजन समारोह का आयोजन स्थानीय जनता के साथ मिलकर किया गया और इसमें प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी जी भी शामिल हुए | इस समारोह में कई स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और नागरिकों ने भाग लिया, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत को लेकर अपनी खुशी और उत्साह प्रकट किया |

मंत्री रजवाड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि नए विश्रामगृह के निर्माण से स्थानीय क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव आने की उम्मीद है। 301.94 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह विश्रामगृह स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा केन्द्र के रूप में कार्य करेगा। यह विश्रामगृह क्षेत्र में पर्यटन को प्रोत्साहित करने में मदद करेगा और साथ ही स्थानीय व्यापारियों के लिए नए अवसर प्रदान करेगा |

 

यह परियोजना न केवल स्थानीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, बल्कि यह हमारे क्षेत्र को एक नई पहचान भी देगी | इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे |
इस विश्रामगृह के निर्माण से कुदरगढ़ क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार हुआ है | भाषण के अंत में सभी उपस्थित जनों ने इस अवसर पर मंत्री राजवाड़े ने इसके सफलता की कामना की और निर्माण कार्य के शीघ्र संपन्न होने की शुभकामनाएं दीं |

पढ़ें   भाजपा राज में सड़क पर महुआ फेंकने को मजबूर थे आदिवासी : भूपेश बघेल

प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने संबोधित करते हुए इस परियोजना की सराहना करते हुए क्षेत्रीय विकास पर जोर दिया | उन्होंने कहा, “यह विश्रामगृह हमारे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमें ऐसी परियोजनाओं की निरंतर जरूरत है जो हमारे स्थानीय निवासियों के जीवन को बेहतर बनाए और पर्यटन को बढ़ावा दे |

स्थानीय जनता इस परियोजना को लेकर बेहद उत्साहित है और इसे विकास के नए द्वार के रूप में देख रही है। यह परियोजना न केवल क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाएगी, बल्कि इसके माध्यम से स्थानीय बाजार का भी विस्तार होगा |

विश्रामगृह का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा और इसके पूरा होने के बाद यह क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान देगा | स्थानीय निवासियों ने इस परियोजना की प्रगति की आशा जताते हुए कहा कि इससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान होगा |

गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के प्राचीन कुदरगढ़ धाम में मां बागेश्वरी का पुराना मंदिर स्थापित है, इस प्राचीन कुदरगढ़ धाम का इतिहास भी काफी रोचक मान्यताओं से भरा है। इसी विशेषता के कारण यहां ना सिर्फ आस-पास के जिलों से बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्धालु आते हैं | मां बागेश्वरी का पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि हेतु लिया आशीर्वाद |

इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें |

Share

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed