12 Mar 2026, Thu
Breaking

कवर्धा में एक बार फिर बवाल : युवक का पेड़ फांसी के फंदे पर लटका मिला, तो ग्रामीणों ने संदिग्ध के घर में लगा दी आग

कवर्धा, 15 सितंबर 2024

रेंगाखार थाना क्षेत्र के लोहारीडीह गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान गांव के ही एक युवक के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मामला रेंगाखार थाना क्षेत्र का है।

 

शुरूआती जानकारी के मुताबिक हत्या का शक जताते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया और उसके घर पर हमला कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया है। घटना के दौरान घर में धमाका होने से गांव में दहशत फैल गई। धमाके की वजह से घर में और भी लोगों के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना के बाद स्थिति को संभालने के लिए एसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल लोहारीडीह गांव पहुंचा, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया है। हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने और गांव में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।

Share
पढ़ें   प्रभु श्री राम का ननिहाल होगा "भगवामय" : छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के द्वारा 21 जनवरी को होगा भव्य आयोजन रायपुर मनाएगा "भांचा राम ननिहाल महोत्सव, छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ बना रहा तीन विश्व रिकॉर्ड, 2000 मीटर गमछा अयोध्या धाम के राम लला को करेंगे भेंट

 

 

 

 

 

You Missed