28 Apr 2025, Mon 12:50:36 PM
Breaking

अब दिव्यांग विवेक को मिला वॉकर का सहारा : जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिव्यांग को दिए वॉकर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 19 सितंबर 2024 मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में दुर्घटना में पैर खोने वाले विवेक को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वॉकर भेंट किया। वॉकर पाकर विवेक खुश हैं कि अब उन्हे चलने-फिरने सुविधा होगी। उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बनती है। दरअसल रायपुर के भनपुरी स्थित बुनियाद नगर निवासी विवेक शर्मा ने एक दुर्घटना में एक पैर खो दिया। चलने-फिरने में असमर्थ विवेक को इस वजह से काम भी नहीं मिल पा रहा था। इससे उन्हें अपने परिवार के पालन-पोषण में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। आज वे जनदर्शन में मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल विवेक को वॉकर उपलब्ध कराया और जब विवेक मुख्यमंत्री निवास से बाहर निकले तो वॉकर के सहारे चलकर निकले। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि मुझे वॉकर के सहारे चलने में अब दिक्कतें नहीं होगी।

Share
पढ़ें   G20 शिखर सम्मेलन 2023 के समापन की घोषणा करता हूं... पीएम मोदी ने ब्राजील को सौंपी अध्यक्षता

 

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed