11 Apr 2025, Fri
Breaking

CG शैक्षणिक संस्थानों के लिए 2024-25 शिक्षा सत्र के अवकाश की घोषणा : कुल 64 दिनों का अवकाश घोषित, जानिए किन त्योहारों में कितने दिनों का मिला अवकाश, देखें आदेश….

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 20 सितम्बर 2024

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश का आदेश जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र के शिक्षा संस्था के लिए कुल 64 दिनों का अवकाश घोषित किए गए हैं।

 

जारी आदेश में दशहरा के अवसर पर 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024 तक कुल 6 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इसी प्रकार दीपावली त्यौहार पर 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2024 तक कुल 6 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। वहीं शीतकालीन अवकाश 23 दिसंबर से 28 दिसंबर 2024 तक कुल 6 दिन और ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून 2025 तक कुल 46 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस प्रकार कुल मिलाकर 64 दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

Share
पढ़ें   धमतरी में कांग्रेस को बड़ा झटका: महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द, बिलासपुर-दुर्ग-कोरबा में भी हार, भाजपा के कई पार्षद निर्विरोध जीते!

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed