12 Mar 2026, Thu
Breaking

CG ब्रेकिंग : प्रेमिका के धोखे से आहत MP के युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया उकसाने का आरोप

प्रमोद मिश्रा

कोरबा 21 सितम्बर 2024

जिले में एक युवक ने प्रेमिका से धोखा मिलने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अब सुसाइड का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वहीं, परिजनों ने लड़की और उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। दोनों ने चोरी चुपके शादी भी कर ली थी। मामला पाली थाना क्षेत्र के परसदा गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ स्थित मौहारी गांव निवासी शिवम जायसवाल (27) पाली के परसदा गांव में मामा के घर पर रहता था। 5 सितंबर 2024 को उसने दोस्तों के साथ रस्सी खरीदी। घर आकर फांसी का फंदा बनाया और दोस्तों को फोटो भेजा था।

तब उसका एक दोस्त घर आया और समझाइश देकर साथ में सो गया। इसी दौरान रात में उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब साथ में रुके दोस्त ने यह नजारा देखा, तो वहां भाग खड़ा हुआ। इसमें दोस्तों की भूमिका भी संदिग्ध है।

बताया जा रहा है कि, शिवम परसदा गांव में अपने मामा की हार्डवेयर की दुकान चलाता था। तभी गांव के ही किसी जायसवाल लड़की के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और वे एक-दूसरे से मिलने लगे।

पिछले डेढ साल से दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों के परिवार को इसकी जानकारी भी थी। शिवम ने अपने परिजन से शादी करने की बात भी कही थी। लेकिन उन्होंने अभी घर में बड़े भाई-बहन होने का हवाला दिया। बाद में शादी करने की बात कही।

परिजनों का आरोप है कि, लड़की और परिवार ने शिवम को आत्महत्या के लिए उकसाया। यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उन्होंने मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मजबूर किया, इसलिए उसने फांसी लगाई है। पुलिस को उसके फोन की भी जांच करने की जरूरत है। परिजनों ने कहा कि, हम जल्द उनके खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे। उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

पढ़ें   प्रदर्शन : महंगाई के खिलाफ अल्पसंख्यक का प्रदर्शन, 'मोटरसाइकिल को ठेले में रखकर पहनाया प्याज और टमाटर का माला'

शिवम ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें खुद की मर्जी से खुदकुशी करने की बात लिखी है। लेकिन परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी के दबाव में आकर उसने सुसाइड नोट लिखा है। वो काफी होनहार लड़का था, बिना किसी दबाव के ऐसा कर ही नहीं सकता है।

इस मामले के विवेचक और पाली थाना पुलिस का कहना है कि, प्रेम-प्रसंग में युवक ने सुसाइड किया है। उसके साथ मौजूद दोस्त से पूछताछ की गई है। परिजन अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में व्यस्थ थे। अब आकर शिकायत करेंगे, तो आगे कार्रवाई की जाएगी। लड़की का नाम आया है, उससे भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed