24 Apr 2025, Thu 2:42:23 PM
Breaking

UP में दिल दहला देने वाला मामला : मासूम बच्ची के साथ 7 और 8 साल के नाबालिगों ने किया गैंगरेप, मासूम की हालत नाजुक

• मासूम की उम्र भी महज 7 साल

• अस्पताल में चल रहा इलाज

ब्यूरो रिप्रोट

 

उत्तरप्रदेश, 22 सितंबर 2024

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जो समाज के लिए शर्मसार करने वाली है। शनिवार की रात को एक 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दो किशोरों द्वारा दुष्कर्म किया गया। आरोपी किशोरों की उम्र 7 और 8 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ महिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़िता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के अस्पताल रेफर किया गया है।

क्या है पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक, बलिया जिले में सात साल की बच्ची से 7 और 8 साल के दो लड़कों ने मिलकर रेप किया। पुलिस दोनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज रही है। पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर है। जिला महिला चिकित्सालय ने पीड़ित बच्ची को बीएचयू बनारस रेफर किया है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची की स्थिति ठीक नहीं है इसलिए उसे बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले की जांच की रही है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

बीएचयू में चल रहा इलाज 

21 सितंबर 2024 (शनिवार) की रात में थाना कोतवाली अन्तर्गत 8 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने मय पुलिस टीम के साथ महिला अस्पताल तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता को महिला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए बीएचयू रेफर किया गया है। वहीं, प्राप्त तहरीर के आधार पर 2 नफर बाल अपचारियों को चिन्हित कर पूछताछ की जा रही है।

Share
पढ़ें   चमकेगी बिलाईगढ़ विधानसभा की तस्वीर : विधायक चंद्रदेव राय के प्रयास से स्वीकृति हुए करोड़ों के विकास कार्य, कार्यकर्ता बोले : "हमर विधायक के प्रयास से बिलाईगढ़ में अब सब काम होंगे पूरे"

 

 

 

 

 

You Missed