14 Apr 2025, Mon 2:25:20 AM
Breaking

“मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया में लोगों का लगा तांता : लोगों की समस्याओं और मांगों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश”

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 25 सितंबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव आज शाम जशपुर जिले में अपने गृह ग्राम बगिया के प्रवास पर पहुंचे। बगिया स्थित निवास कार्यालय में उनसे मिलने के लिए आम लोगों का तांता लगा रहा। लोग अपनी समस्याओं के निराकरण और मांगों से संबंधित आवेदन लेकर मुख्यमंत्री से मिले। इसके साथ ही लोगों ने मौखिक रूप से मुख्यमंत्री साय के समक्ष अपनी मांगों और समस्याओं को रखा।

मुख्यमंत्री साय ने सभी मांगों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उचित कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री से मिलकर लोग काफी खुश थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एक अभिभावक की तरह सबकी मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने से इस क्षेत्र के विकास को गति मिली है। मुख्यमंत्री साय हमेशा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करते आए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने मिलने वालों से कहा कि हमारी सरकार मोदी जी की अधिकांश गारंटियां पूरी कर चुकी है। हमारी सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आप सब शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी लेकर इसका अधिक से अधिक लाभ लें।

Share
पढ़ें   मौत के बाद कार्रवाई : भिलाई स्टील प्लांट में हादसे के बाद प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई, BSP के DGM को किया गया निलंबित

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed