आज की बड़ी ख़बरें : मुख्यमंत्री का आज बगिया और झारखंड दौरा…रायपुर में 5-6 अक्टूबर को होगा ‘नो योर आर्मी’ मेला…भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा… पढ़े पूरी ख़बर….

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 25 सितंबर 2024

आज की बड़ी ख़बरें….

 

 

मुख्यमंत्री का आज बगिया और झारखण्ड दौरा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया और झारखंड दौरे पर रहेंगे। सुबह बगिया में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री 11:30 बजे झारखंड के लिए रवाना होंगे। झारखंड के सिमडेगा जिले में आयोजित परिवर्तन यात्रा में वे हिस्सा लेंगे। इस दौरान बोलबा और केरसई में मुख्यमंत्री रोड शो करेंगे। शाम 4 बजे कुरडेग में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करने के बाद वे शाम 5 बजे जशपुर के लिए रवाना होंगे।

रायपुर में 5-6 अक्टूबर को होगा ‘नो योर आर्मी’ मेला

भारतीय सेना द्वारा 5 और 6 अक्टूबर को रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में ‘नो योर आर्मी’ मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में भारतीय सेना के अत्याधुनिक हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें टैंक्स, इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स, आर्टिलरी गन्स और एयर डिफेंस गन्स प्रमुख रूप से शामिल होंगी। इस आयोजन के लिए कलेक्टर और सेना के अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वे रायपुर में बीजेपी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। नड्डा संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा भी करेंगे और नेताओं से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। बैठक रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित होगी।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ : कलेक्टर ने तीन नगर पालिका के अधिकारियों को थमाया नोटिस, निर्देशों की अवहेलना और मुख्यालय से गायब रहने के मामले में की कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *