मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल ने किया प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का मुआयना : प्लास्टिक कचरे की रिसाइक्लिंग से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महिलाओं का सराहनीय योगदान

Exclusive Latest छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 28 सितंबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने आज राजनांदगांव जिले के अमलीडीह गांव के ग्रामीण औद्योगिक पार्क में महिला समूहों द्वारा संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का मुआयना किया। उन्होंने प्लास्टिक कचरे की रिसाइक्लिंग कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे महिला समूहों के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गांधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला समूह से चर्चा करते हुए कहा कि यह प्रयास राज्य और देश में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक अनुकरणीय कदम है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से प्लास्टिक कचरे की रिसाइक्लिंग करके पर्यावरण को हो रहे नुकसान को कम किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने महिला समूहों के रोजगार और स्वावलंबन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के इस योगदान की विशेष रूप से प्रशंसा की।

 

 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि महिलाएं आज विभिन्न क्षेत्रों में अपने हुनर और मेहनत से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्लास्टिक कचरे से मिट्टी, पानी, और हवा प्रदूषित होती है, जो जीव-जंतुओं के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। महिला समूहों द्वारा प्लास्टिक कचरे की रिसाइक्लिंग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

डोंगरगांव के ग्राम पंचायत अमलीडीह में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क संचालित है। यहां स्वच्छता दीदियों द्वारा अर्जुनी, कोनारी, और अमलीडीह कलस्टर व आसपास के ग्राम पंचायतों से प्लास्टिक कचरा संग्रहित किया जाता है। महिला समूहों द्वारा प्लास्टिक कचरे की छटनी कर इसे रिसाइकल किया जाता है, जिससे प्लास्टिक गट्टा, प्लास्टिक दाना, और प्लास्टिक पीपी बनाए जाते हैं। प्लास्टिक गट्टा से विभिन्न उत्पाद, जैसे प्लास्टिक सुतली, गुड़ाखू डब्बा, प्लास्टिक कुर्सी, और प्लास्टिक ड्रम बनाए जाते हैं।

पढ़ें   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को वन मंत्री ने वन विकास निगम की लाभांश राशि 2.26 करोड़ रूपए का चेक सौंपा

इस प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना से क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहायता मिलेगी और महिला समूहों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *