8 Mar 2026, Sun

साय और साव की जोड़ी राज्य को दिलाएगी बड़ा अवसर : आज दिल्ली में गडकरी से बैठक के बाद राज्य को मिलेगा बड़ा मौक़ा, बढ़ेगा राज्य का सम्मान

प्रमोद मिश्रा के साथ संजीव कुमार

नई दिल्ली, 30 सितंबर 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल रात से नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वे आज यानी 30 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और राज्य के लोक निर्माण विभाग, राजस्व, खनन और वन विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

नवंबर में राज्य को मिलेगा बड़ा अवसर
देश की राजधानी नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की ये मुलाक़ात और मीटिंग इसलिये भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि छत्तीसगढ़ के नया रायपुर के एक निजी होटल में तीन दिनों तक इंडियन रोड कांग्रेस की कार्यशाला होगी। इस कार्यशाला में देशभर से आये सैकड़ों एक्सपर्ट्स अपना प्रेजेंटेशन देते नज़र आयेंगे। इस आयोजन में देश में नेशनल हाईवे को नया रुप देने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। लिहाज़ा साय और साव का ये दिल्ली दौरा राज्य को मिलने वाले बड़े मेज़बानी रुपी अवसर हेतु बड़ा ख़ास है। विगत वर्ष इंडियन रोड कांग्रेस की कार्यशाला का आयोजन गुजरात में हुआ था। इस बार छत्तीसगढ़ को ये बड़ा अवसर मिलने वाला है।

Share
पढ़ें   एएएफटी विश्वविद्यालय ने इवेंट मैनेजमेंट शिक्षा काे बेहतर बनाने के लिए विजक्राफ्ट के साथ साझेदारी की

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed