8 Mar 2026, Sun

CM विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायजा, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टाम्टा और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी रहे मौजूद

प्रमोद मिश्रा
नई दिल्ली, 30 सितम्बर 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली के भारतमंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लिया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति और निर्माण कार्यों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टाम्टा और हर्ष मल्होत्रा भी उपस्थित रहे। साथ ही, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में जारी विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी और निर्माण कार्यों में आ रही चुनौतियों और उनकी त्वरित समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में राज्य के प्रमुख विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने परियोजनाओं से जुड़े तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर जानकारी दी।

इस बैठक का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने और भविष्य की परियोजनाओं के लिए रोडमैप तैयार करना था। इसके साथ ही, राज्य में बेहतर सड़कों के निर्माण के जरिए परिवहन और आर्थिक विकास को सशक्त बनाने की दिशा में भी विचार-विमर्श हुआ।

Share
पढ़ें   CG ऑनलाइन सट्टा पर बड़ी कार्रवाई : ऑनलाइन सट्टा खिला रहे आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, आरोपियों से बरामद की गई टीवी,लैपटॉप और ATM कार्ड

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed