21 Oct 2026, Wed
Breaking

CG में आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई : ओवर रेट और मिलावटी शराब की शिकायत पर जिला आबकारी अधिकारी निलंबित, जिले में ओवर रेट की लगातार मिल रही थी शिकायतें

• ओवर रेट की शिकायत पर बड़े अधिकारियों ने की मौके पर जाकर की थी शिकायतें

प्रमोद मिश्रा

महासमुंद/रायपुर, 03 अक्टूबर 2024

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के आबकारी अधिकारी मोहित कुमार जयसवाल को निलंबित कर दिया गया है । दरअसल, लगातार आ रहे ओवर रेट और मिलावटी शराब बिक्री की शिकायत के बाद विभागीय अधिकारियों ने बीते दिन जिले के सभी शराब दुकानों में औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई कमियां और लापरवाही सामने आई । जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिला आबकारी अधिकारी जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है ।

दरअसल, 1 अक्टूबर को विभागीय अधिकारियों की टीमों ने जिले के सभी शराब दुकानों में अचानक निरिक्षण किया, जिसमें लगभग सभी शराब दुकानों में साफ-सफाई में कमी, अनुशासन हीनता, मिलावट की शराब बिक्री, कुछ दुकानों में ओवर रेट में शराब बिकना पाया गया । वहीं पिछले साल की तुलना में इस साल जिले में कम बिक्री के दर में कमी आई है और इसके चलते जिला आबकारी अधिकारी जायसवाल को शासकीय कार्य में लापरवाही बहरतने और जिले के शराब दुकानों में नियंत्रण ना रखने को लेकर आज निलंबित कर दिया गया है ।

Share
पढ़ें   सुशासन तिहार में दिखा सरकार का एक्शन मोड: कहीं 24 घंटे में मिला ट्राइसाइकिल, तो कहीं बन गया राशन कार्ड और लर्निंग लाइसेंस - हर जिले में तेजी से हो रहा समस्याओं का समाधान

 

 

 

 

 

You Missed