14 May 2025, Wed 6:51:27 PM
Breaking

आज की बड़ी खबरें : विजयादशमी का पर्व आज…CM रहेंगे रायपुर और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर…डिप्टी CM अरुण साव मुंगेली और लोरमी के दशहरा कार्यक्रम में होंगे शामिल…देखें आज की बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 12 अक्टूबर 2024

भारत में आज असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी मनाया जा रहा है । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी दशहरा पर्व की देशवासियों को बधाई दी है ।

 

CM आज बलौदाबाजार और रायपुर जिले के दौरे पर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार भाटापारा जिले के तेलासीपुरी धाम गुरु दर्शन मेला सहित राजधानी रायपुर के दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 12.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे तेलासीपुरी धाम पहुंचेंगे और वहां गुरु दर्शन मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे तेलासीपुरी धाम से रवाना होकर अपरान्ह 2.25 बजे को पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 5.15 बजे डब्ल्यूआरएस कॉलोनी पहुंचकर दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 6.15 बजे रावणभाठा मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

डिप्टी CM आज मुंगेली जिले के दौरे पर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 12 अक्टूबर को मुंगेली और लोरमी में दशहरा उत्सवों में शामिल होंगे। वे 12 अक्टूबर को दोपहर साढ़े तीन बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली के लिए रवाना होंगे‌। वे शाम साढ़े चार बजे मुंगेली के बी.आर. साव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में दशहरा उत्सव में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव शाम साढ़े छह बजे मुंगेली से लोरमी के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम सवा सात बजे लोरमी हाईस्कूल मैदान में दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। वे रात आठ बजे लोरमी से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात नौ बजे वापस बिलासपुर पहुंचेंगे।

Share
पढ़ें   नारायणपुर-दंतेवाड़ा ब्रेकिंग: अबूझमाड़ के घने जंगलों में तड़के से जारी भीषण मुठभेड़, जवानों ने 7 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया, बड़े नक्सली नेताओं के मारे जाने की संभावना

 

 

 

 

 

You Missed