10 Jun 2025, Tue 12:46:30 AM
Breaking

CM विष्णुदेव साय आज रायगढ़ एवं सूरजपुर जिले के दौरे पर : करमा महोत्सव और आदिवासी सम्मेलन में होंगे शामिल, जानिए आज का पूरा कार्यक्रम..

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 14 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 14 अक्टूबर 2024 को रायगढ़ जिले के लैलूंगा में उरांव समाज के करमा महोत्सव में शामिल होंगे। उनके एक दिवसीय दौरे की शुरुआत सुबह 11:30 बजे रायपुर से होगी। मुख्यमंत्री सूरजपुर जिले के ग्राम-सिलौटा के स्टेडियम ग्राउंड में दोपहर 12:35 बजे पहुंचेंगे, जहां वे “जिला स्तरीय सर्व आदिवासी समाज करमा महोत्सव” कार्यक्रम में भाग लेंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

दोपहर 2:15 बजे सूरजपुर से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 3:00 बजे लैलूंगा पहुंचेंगे। अपराह्न 3:05 बजे वे उरांव समाज के करमा महोत्सव और वृहत सम्मेलन में सम्मिलित होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4:10 बजे वे लैलूंगा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। उनका यह दौरा राज्य के आदिवासी समाज के सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता और संवाद का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

Share
पढ़ें   ब्रेकिंग न्यूज़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रात 8 बजे रायपुर के मैग्नेटो मॉल में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखने जाएंगे, राज्य शासन ने फिल्म को किया टैक्स फ्री

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed