14 Mar 2026, Sat
Breaking

दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर अब तक के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन में 31 नहीं 35 माओवादी मारे गए, नक्सलियों की पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी ने की पुष्टि

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 14 अक्टूबर 2024

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों की सीमा पर हुई भीषण मुठभेड़ में कुल 35 माओवादी मारे गए हैं। नक्सलियों की पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी ने प्रेस नोट जारी कर इसकी पुष्टि की है। इस मुठभेड़ को अब तक के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने अब तक 31 माओवादियों के शव बरामद किए हैं, जबकि 4 शवों को नक्सली अपने साथ ले गए, जिनका अबूझमाड़ के जंगलों में अंतिम संस्कार किया गया।

प्रेस नोट के अनुसार, 4 अक्टूबर की सुबह तक जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया था, जिसके बाद सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 11 बजे तक अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ हुई। नक्सलियों ने जब खुद को घिरा हुआ पाया, तो उन्होंने लगातार मूवमेंट किया, लेकिन हर तरफ से घेराबंदी होने के कारण मारे गए।

नक्सली लीडर्स का आरोप है कि 14 साथी दिन में मारे गए, जिनके शव पुलिस ने कब्जे में ले लिए, जबकि रात में 17 अन्य नक्सलियों को पकड़ने के बाद मार दिया गया। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने लूटे गए हथियार, AK-47 और अन्य गोला-बारूद भी बरामद किए हैं, जिनमें से कुछ हथियार 2003 और 2016 में नक्सली हमलों के दौरान छीने गए थे।

सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन में नक्सलियों की कंपनी नंबर 6 के 50 से अधिक मेंबर्स की सटीक जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर अफसरों ने विस्तृत प्लानिंग की। ऑपरेशन के तहत करीब 1,000 से अधिक DRG और STF के जवानों को शामिल किया गया, जिन्होंने दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों की सीमाओं से घेराबंदी कर माओवादियों पर हमला बोला। लगातार हो रही बारिश के कारण नक्सली एक पहाड़ पर ठिकाना बनाकर रुके हुए थे, जिसका फायदा उठाकर जवानों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया।

पढ़ें   CM विष्णु देव साय ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय सुधारों पर दिया बड़ा संदेश, कहा - आम आदमी से सीधे जुड़ा विभाग होने के कारण इसकी छवि सुधारने और डिजिटल नवाचारों को तेजी से लागू करने की जरूरत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहले दावा किया था कि 2026 तक बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया जाएगा। इस ऑपरेशन के बाद शाह के दावे को बल मिला है, क्योंकि पिछले 9 महीनों में 188 नक्सलियों को मार गिराया गया है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed