10 Apr 2025, Thu 3:07:58 PM
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: कुदरगढ़ में माँ बागेश्वरी देवी के दरबार में शीश नवाएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सूरजपुर से लौटकर मंत्रालय और नवा रायपुर में करेंगे महत्वपूर्ण बैठकें, जानें पूरा शेड्यूल…

प्रमोद मिश्रा

मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम – 04 अप्रैल 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार, 04 अप्रैल 2025 को सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ में माँ बागेश्वरी देवी धाम पहुंचकर दर्शन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 10:55 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। वहाँ से हेलीकॉप्टर द्वारा 11:00 बजे रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के ग्राम कुदरगढ़ स्थित फुटबॉल मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे।

 

मुख्यमंत्री 12:05 बजे माँ बागेश्वरी देवी धाम परिसर पहुंचकर दर्शन करेंगे। दर्शन उपरांत 02:10 बजे धाम से प्रस्थान कर पुनः हेलीपैड पहुंचेंगे और 02:15 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। 03:25 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड नवा रायपुर में आगमन के बाद 03:35 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे। यहाँ कुछ समय आरक्षित रहेगा।

शाम 06:00 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से प्रस्थान कर 06:25 बजे निवास लौटेंगे। रात्रि 08:55 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 09:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 09:35 बजे एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 09:50 बजे होटल मेफेयर लेक रिसॉर्ट नवा रायपुर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम उपरांत 10:15 बजे वहां से रवाना होकर 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Share
पढ़ें   Champions Trophy 2025: चैम्प‍ियंस ट्रॉफी खेलने पाक‍िस्तान नहीं जाएगी टीम इंड‍िया? हाइब्रिड मॉडल पर चलेगा टूर्नामेंट, ICC को BCCI यहां मैच कराने का दे सकता है प्रस्ताव

 

 

 

 

 

By Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed