6 Jun 2026, Sat
Breaking

गैंगस्टर अमन साहू को आधी रात रायपुर लेकर पहुंची पुलिस : कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस लेगी रिमांड में, तेलीबांधा फायरिंग का मुख्य सरगना है अमन

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 14 अक्टूबर 2024

 

 

 

रायपुर के तेलीबाँधा क्षेत्र में फ़ायरिंग के आरोपी गैंगस्टर अमन साहू को आधी रात में रायपुर लाया गया। यहाँ उसे झारखंड और छत्तीसगढ़ के 30 से अधिक सशस्त्र पुलिस बल के साथ कड़ी सुरक्षा में रायपुर लाया गया है। अमन को झारखंड के सरायकेला जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर रायपुर लाया गया है।

सूत्रों के अनुसार रायपुर क्राइम ब्रांच के ऑफिस में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है, साथ ही अमन साहू को
आज कोर्ट में पेश कर पुलिस अपने रिमांड पर लेगी।

 

आपको बता दें कि अमन साहू पर तेलीबांधा में कारोबारी के ऑफिस के बाहर शूटआउट करवाने का आरोप है। इसके गैंग की महिला सदस्य समेत 12 सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE: मुख़्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विधानसभा सत्र एवं भाजपा कार्यालय में अहम बैठक में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम....

 

 

 

 

 

You Missed