21 Oct 2026, Wed
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय बस्तर और राजनांदगांव जिले के दौर पर…मंत्री टंकराम वर्मा BJP कार्यालय में सुनेंगे कार्यकर्ताओं के साथ आम जन की समस्याएं…पंचायत के साथ नगरीय निकाय चुनाव होने पर कल लग सकती है कैबिनेट में मुहर…पढ़ें आज की बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बस्तर एवं राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 10.20 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11.30 बजे मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 11.40 बजे जगदलपुर में दसराहा पसरा परिसर का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11.55 बजे दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री 12.20 बजे सिरहासार भवन जगदलपुर में मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1.40 बजे रोटरी भवन में आयोजित बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.35 बजे बस्तर क्लब में मांझी चालकियों के साथ भोजन करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.10 बजे जगदलपुर से रवाना होकर शाम 4.10 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। जहां वे पुलिस लाईन में उत्कृष्ठ खिलाड़ियों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री का शाम 7.15 बजे से 8.15 तक का समय स्पीकर हाउस में आरक्षित रहेगा। श्री साय रात 8.30 बजे से 10 बजे तक म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। तत्पश्चात रात्रि 10 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 11.30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर लौटेंगे।

मंत्री टंकराम वर्मा आज BJP कार्यालय में

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण भी करेंगे । दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मंत्री टंकराम वर्मा बीजेपी कार्यालय में रहेंगे । इसके लिए दोपहर 12 से 1 बजे के बीच में रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है ।

पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय लेंगे बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक...झारखंड और महाराष्ट्र में थमेगा चुनाव प्रचार...CGPSC की इंटरव्यू की शुरुआत...पढ़ें आज की बड़ी खबरें

कैबिनेट की बैठक कल

छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक कल सुबह 11 बजे से मंत्रालय में होगी । बैठक में धान खरीदी के साथ नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव को एक साथ कराने पर अंतिम मुहर लग सकती है । आपको बताते चलें कि सरकार बनने ने बाद यह साय कैबिनेट की 15वीं बैठक है । बैठक को लेकर कई कर्मचारी संगठनों की भी नजर टिकी हुई है ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed