26 Apr 2025, Sat 9:18:06 AM
Breaking

**”नाली घोटाले में दोषमुक्त होने के बाद संतू लाल सोनकर को राज्य शासन ने फिर से नगर पालिका मुंगेली का अध्यक्ष नियुक्त किया, समर्थकों ने दी बधाई”**

दुर्गा प्रसाद तिवारी
मुंगेली, 15 अक्टूबर 2024

नगर पालिका मुंगेली में अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर लंबे समय से चल रही खींचतान के बीच, संतू लाल सोनकर को एक बार फिर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। राज्य शासन ने आज इस संबंध में आदेश जारी किया, जिसमें उन्हें नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर पुनः नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि पूर्व में संतू लाल सोनकर पर नाली घोटाले का आरोप लगा था, जिसमें उन्हें कोर्ट ने दोषमुक्त करार दिया था।

आज संतू लाल सोनकर ने नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी संभालते ही अपने समर्थकों और पार्षदों से शुभकामनाएं प्राप्त कीं। उनके समर्थकों ने फूलों और गुलदस्तों से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सोनकर ने कहा, “यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे फिर से नगर पालिका की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं पूरी निष्ठा के साथ मुंगेली क्षेत्र के रुके हुए विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करूंगा।”

 

**बाइट:** संतू लाल सोनकर
**पद:** नगर पालिका अध्यक्ष, मुंगेली

Share
पढ़ें   राजभवन में हुआ शिक्षकों का सम्मान : राज्यपाल और CM के हाथों पुरस्कृत हुए 60 शिक्षक, शिक्षा के क्षेत्र में किये गए कार्य को लेकर राज्यपाल ने की CM भूपेश बघेल की तारीफ

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed