11 Mar 2026, Wed
Breaking

बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेला में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन : हंसराज रघुवंशी ने जीता दर्शकों का दिल, कल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर करेंगी प्रस्तुति

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 18 अक्टूबर 2024

बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेला के अवसर पर लालबाग मैदान, बस्तर में गुरुवार की शाम भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मशहूर भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। हजारों दर्शकों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।


हंसराज रघुवंशी, जिनकी गाथा गीतों और भजनों के लिए विशेष पहचान है, ने अपनी भक्ति रस से सराबोर गीतों से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने अपनी प्रसिद्ध गीत “मेरा भोला है भंडारी” के साथ एक के बाद एक लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए, जिनमें जय शिव शंकर, मेरे भोलेनाथ और अन्य कई गीत शामिल थे। दर्शकों ने भी उनकी प्रस्तुति में सहभागिता की।

कार्यक्रम में नारायणपुर के अबुझमाड मलखंभ अकादमी के हुनरबाजों और स्थानीय लोकनृत्य दलों ने भी प्रदर्शन किया। बस्तरवासियों के साथ समीपवर्ती जिलों और ओडिशा राज्य के जन भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

सरकारी प्रशासन द्वारा आयोजित इस बस्तर मड़ई और सरस मेला क्षेत्र चहल-पहल से भरा रहा, जहां विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी तथा स्व-सहायता समूहों के उत्पाद और हस्तशिल्प के स्टॉल ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस मेले में उपस्थित लोगों ने न केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया, बल्कि बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति और शिल्प का भी अनुभव किया।

19 अक्टूबर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के अंत में दर्शकों ने हंसराज रघुवंशी को धन्यवाद दिया और आयोजक छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को इस अद्भुत सांस्कृतिक उत्सव के आयोजन के लिए सराहा। जिला प्रशासन ने गायक रघुवंशी को बस्तर मड़ई का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने की मुलाकात, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर हुई अहम चर्चा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed