15 May 2025, Thu 11:19:35 AM
Breaking

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस जल्द करेगी उम्मीदवार की घोषणा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा का नाम चर्चा में, 40 सालों से भाजपा के गढ़ को चुनौती देने की तैयारी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 21 अक्टूबर 2024

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस जल्द ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को इस सीट के लिए दावेदार माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उनके नाम की घोषणा कुछ ही देर में की जा सकती है।

 

आकाश शर्मा का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया है। कांग्रेस इस बार युवा चेहरे को सामने लाकर नए जोश और ऊर्जा के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा का 40 सालों से कब्जा रहा है, और ऐसे में कांग्रेस के लिए यह उपचुनाव बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। आकाश शर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने से कांग्रेस को युवा वोटरों में एक नई उम्मीद दिखाई दे रही है।

अब देखना यह है कि कांग्रेस की यह रणनीति भाजपा के मजबूत गढ़ को चुनौती देने में कितनी सफल होती है।

Share
पढ़ें   बलौदाबाजार जिले में DMF फंड की राशि में भ्रष्टाचार का मामला सदन में उठा : DMF फंड की राशि को बंदरबांट करने का लगाया विधायक धरमलाल कौशिक और प्रमोद शर्मा ने आरोप, जिम्मेदार अधिकारी को सस्पेंड करने उठी मांग, स्कूलों में DMF फंड से अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति पर भी उठ रहे सवाल

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed