26 May 2025, Mon 11:51:39 PM
Breaking

दीपावली से पहले प्रदेश के कर्मचारियों को CM विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात : 28 अक्टूबर को सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगी सैलरी, CM ने पोस्ट कर लिखा….

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 23 अक्टूबर 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के अक्टूबर माह के वेतन का भुगतान 28 अक्टूबर 2024 तक करने के निर्देश दिए हैं। यह वेतन नवंबर में देय था, लेकिन त्योहार के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत देने के लिए इसे पहले जारी करने का निर्णय लिया गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली से पूर्व वेतन मिलने से सरकारी कर्मचारी और अधिकारी त्योहार को धूमधाम से मना सकेंगे। उन्होंने सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी हैं।

इस निर्णय से प्रदेश के सरकारी सेवकों में उत्साह का माहौल है, क्योंकि इससे उन्हें अपने त्योहार की तैयारियों को बेहतर ढंग से करने का अवसर मिलेगा।

Share
पढ़ें   विष्णु का सुशासन : पंजीयन विभाग की नई ऑनलाइन सर्च और नकल सुविधा से नागरिकों को मिलेगी राहत, नागरिकों के सुविधा और रजिस्ट्री प्रक्रिया को बनाया जा रहा है अधिक पारदर्शी

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed