7 Sep 2026, Mon
Breaking

CG के इन कर्मचारियों की बल्ले – बल्ले : CM विष्णुदेव साय ने इन कर्मचारियों को अधिकतम 12000 रुपए बोनस देने की घोषणा, इस महीने की 28 अक्टूबर को सबकी सैलरी भी आ रही है

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 अक्टूबर 2024

छत्तीसगढ़ के पावर कंपनी के कर्मचारियों के लिए अधिकतम 12 हजार रुपए दे की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की है ।

 

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ राज्य पवार कंपनी मुख्यालय डंगनिया में छत्तीसगढ़ की तीनों पवार कंपनियों में चयनित 375 कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए ।

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक गण पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोती लाल साहू, रोहित साहू, गुरु खुशवंत साहेब, छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के अध्यक्ष डॉ रोहित यादव, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद भी उपस्थित हैं ।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्या घर मुक्त बिजली योजना की प्रचार सामग्री का विमोचन भी किया ।

मुख्यमंत्री ने रूफ टॉप सोलर एक्सप्लोरर ऐप लॉन्च किया साथ ही हितग्राहियों के घर पर लगने वाली नाम पट्टिकाओं का वितरण भी किया ।

उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश में विद्युत विकास पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया । छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी के 129, पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 229 तथा पावर जेनरेशन कंपनी के 17 कनिष्ठ यात्रियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया गया है ।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए कैश लेस हेल्थ स्कीम भी लॉन्च की।

 

Share
पढ़ें   गुणवत्ता, गति और तकनीक का संगम: CM विष्णु देव साय का बड़ा एक्शन, सड़कों-पुलों का निर्माण अब टाइमलाइन में, खराब सड़कों की पहचान और मरम्मत के लिए एआई सिस्टम का आदेश

 

 

 

 

 

You Missed