25 Oct 2026, Sun
Breaking

खुशियों का नोटिफिकेशन : प्रदेश की महिलाओं के खातों में जल्द आयेगी महतारी वंदन योजना की राशि, दीपावली से पहले इस तारीख को मिलेगी सौगात

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 24 अक्टूबर 2024

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन की राशि दीपावली से पहले महिलाओं के खातों में आ जाएगी । प्रदेश की महिलाएं अच्छे से दीपावली का पर्व मना सके इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्णय लिया है कि महतारी वंदन योजना की राशि दीपावली शुरू होने से पहले महिलाओं के खातों में आ जाए । मीडिया24 न्यूज को मिली जानकारी मुताबिक 25 अक्टूबर को प्रदेश की महिलाओं के खातों में पैसा डाला जा सकता है । 25 अक्टूबर को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगी । ऐसे में उनकी मौजूदगी में उनके ही हाथों बटन दबाकर प्रदेश की महिलाओं को दीपावली से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलेगी। महिलाओं को महतारी वंदन योजन की 9वीं किश्त मिलेगी ।

आपको बताते चलें कि 10 मार्च 2024 से शुरू हुई इस योजना का लाभ प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं को मिल रहा है।  हर महीने की 10 तारीख से पहले महिलाओं के खातों में एक – एक हजार रुपए की राशि आ जा रही है । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत की थी ।

Share
पढ़ें   CG के पखांजूर में चुनाव ड्यूटी पर तैनात बीएलओ को जान से मारने की धमकी, झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार