9 Mar 2026, Mon
Breaking

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर : महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त का करेंगी शुभारंभ, विभिन्न दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम…

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 25 अक्टूबर 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को राजधानी रायपुर पहुंच रही हैं। राष्ट्रपति 25 एवं 26 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान रायपुर और दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.10 बजे विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगी। वहां से वह एम्स रायपुर जाएंगी और पूर्वान्ह 11.45 बजे से 12.45 बजे तक एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इसके बाद, दोपहर एक बजे राजभवन रायपुर पहुंचेंगी।

राष्ट्रपति राजभवन से अपरान्ह 3.20 बजे एनआईटी रायपुर जाएंगी और साढ़े 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक एनआईटी के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके बाद, वह पुरखौती मुक्तांगन जाएंगी और संध्या 5.15 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के तहत 9वीं किश्त की राशि रिमोट का बटन दबाकर जारी करेंगी। इस योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। राष्ट्रपति पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी और आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात एवं चर्चा करेंगी। इसके बाद, वह संध्या 7.05 बजे राजभवन लौटेंगी। राजभवन में निर्धारित कार्यक्रम के लिए 7.30 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

26 अक्टूबर को, राष्ट्रपति प्रातः 9.20 बजे राजभवन से प्रस्थान कर गायत्री नगर रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर जाएंगी। वहां दर्शन एवं आरती के पश्चात वह रायपुर एयरपोर्ट जाएंगी और वहां से विशेष हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु पूर्वान्ह सवा 11 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक आईआईटी भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर 01 बजे रायपुर एयरपोर्ट लौटेंगी और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री के नवीन शासकीय आवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उनके सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी। वह अपरान्ह 3.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नवा रायपुर जाएंगी और वहां आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वह संध्या 5.10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

Share
पढ़ें   भुवनेश्वर में ISHRAE की पहली क्षेत्रीय चैप्टर कॉन्फ्रेंस का आयोजन : दिल्ली हेडक्वार्टर से सिद्धांत शर्मा समेत देशभर के चैप्टर अध्यक्षों ने की भागीदारी, क्षेत्रीय कार्यों की समीक्षा से लेकर भविष्य की योजनाओं पर हुई गहन चर्चा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed