24 Oct 2026, Sat
Breaking

ED Raid in Chhattisgarh : शराब घोटाला मामले में झारखंड और छत्तीसगढ़ में ED की रेड, सुबह – सुबह अशोक रतन के साथ यहां पहुंची ED की टीम

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 29 अक्टूबर 2024

छत्तीसगढ़ के साथ झारखंड में आज ED की रेड शराब मामले में पड़ी है । जानकारी के मुताबिक झारखंड में आईएएस विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह, झारखंड में शराब कारोबार से जुड़ी अलग – अलग कंपनियों और उनके संचालकों के यहां ईडी ने आज सुबह छापा मारा है। झारखंड के साथ छत्तीसगढ़ में भी ED ने रेड मारी है ।

छत्तीसगढ़ के साथ झारखंड में भी शराब सिंडिकेट के कब्जे और घोटाले से जुड़ा है यह मामला। आपको बताते चलें कि क़रीब दो हज़ार करोड़ रुपये घोटाले का आरोप लगा है । इस मामले में छत्तीसगढ़ के कई बड़े चेहरे जेल के अंदर हैं ।

जानकारी के मुताबिक रायपुर के अशोका रतन में एक बार संचालक के यहां छापा पड़ा है ।

Share
पढ़ें   ब्रेकिंग न्यूज: CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, मंत्रालय महानदी भवन में लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले

 

 

 

 

 

You Missed