13 Apr 2025, Sun
Breaking

हाई कोर्ट के सीनियर जस्टिस गौतम भादुड़ी 9 नवंबर को होंगे सेवानिवृत्त, आज चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन

प्रमोद मिश्रा
बिलासपुर, 8 नवंबर 2024

हाई कोर्ट के सीनियर जस्टिस गौतम भादुड़ी 9 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सम्मान में आज हाई कोर्ट के रूम वन में विदाई समारोह आयोजित किया गया है, जहां उन्हें चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की उपस्थिति में विधिवत विदाई दी जाएगी।

जस्टिस भादुड़ी का जन्म 10 नवंबर 1962 को रायपुर में हुआ था। उन्होंने रायपुर से एलएलबी की डिग्री प्राप्त करने के बाद रायपुर सिविल कोर्ट में वकालत की शुरुआत की। कुछ वर्षों बाद वे जबलपुर हाई कोर्ट में कार्य करने लगे और छत्तीसगढ़ के गठन के बाद बिलासपुर में स्थापित छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में वकालत शुरू की।

 

करीब 13 वर्षों तक वकालत करने के बाद, 16 सितंबर 2013 को उन्हें हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। अपने कार्यकाल के दौरान वे न्यायदान में लगातार सक्रिय रहे। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन के रूप में उन्होंने नेशनल लोक अदालतों के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share
पढ़ें   वायरल पोस्ट चेक : क्या रात 11:30 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा whatspp?, एक्टिव कराने के लिए देना होगा हर महीने चार्ज! केंद्र सरकार का क्या ऐसा कोई है आदेश? पढ़ें इस रिपोर्ट में

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed