13 Mar 2026, Fri
Breaking

प्रदीप टंडन बने PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की राज्य परिषद के चेयरमैन, भारतीय उद्योग और व्यापार के उन्नयन में निभाएंगे अहम भूमिका

प्रमोद मिश्रा
रायपुर 12 नवंबर 2024

PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पिछले 119 वर्षों से भारतीय उद्योग, व्यापार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार मुख्य स्त्रोत के रूप में काम कर रहा है। यह चैंबर दूरदर्शी, सक्रिय, गतिशील एवं अखिल भारतीय शीर्ष संगठन है, जो उद्योग की प्रगति के लिए सरकार के साथ भागीदार के रूप में कार्य करता है। PHDCCI भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति, सद्भाव और एकीकृत विकास को बढ़ावा देने के लिए मजबूत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ जमीनी स्तर पर काम करता है। यह संगठन भारतीय अर्थव्यवस्था को अगले स्तर पर ले जाने के लिए कई क्षेत्रों में 1,50,000 से अधिक छोटे, बड़े एवं मध्यम उद्योगों से जुड़ा हुआ है।


PHDCCI भारत और विदेशों में दूतावास और हाई कमीशन के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं और व्यावसायिक अवसरों को लाने के लिए भी काम कर रहा है।

PHDCCI का अंतरराष्ट्रीय कार्यालय बहरीन में 6 जीसीसी देशों के लिए स्थापित है। PHDCCI ने पार्टियों के बीच हस्ताक्षरित 100 से अधिक समझौता ज्ञापनों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उद्योग संघों और संगठनों को सहयोजित किया है।

देश में क्षमता निर्माण की दिशा में अपने प्रयास में PHD चैंबर जर्मनी के कोनराड एडेनायर फाउंडेशन के सहयोग से केंद्रित उद्यमशीलता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करता है। चैंबर का मुख्यालय दिल्ली में है और उसके क्षेत्रीय कार्यालय तमिलनाडु, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल को छोड़कर सभी राज्यों में स्थापित हैं।

Share
पढ़ें   संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने लिखी CM भूपेश बघेल को चिट्ठी, चंद्रदेव राय की मांग - DMF फंड का उपयोग नये कोविड अस्पताल में कर बनाया जाये सर्वसुविधायुक्त

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed