21 Oct 2026, Wed
Breaking

CG के निशांत का KBC में हुआ चयन : अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट में बैठे नजर आयेंगे निशांत…18 नवंबर को प्रसारित होगा कार्यक्रम…कैबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी ने दी बधाई…

• अपने मां के साथ पहुंचा KBC के सेट पर

• कभी गुपचुप बेचकर जीवन यापन करतें थे निशांत

रायगढ़, 16 नवंबर 2024

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के सुभाष नगर निवासी निशांत जायसवाल अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति शो में दिखाई देने वाले हैं। रेशम विभाग धरमजयगढ़ में सरकारी कर्मचारी निशांत जायसवाल अपने परिवार के साथ ही पूरे रायगढ़ शहर का नाम रोशन किया है।

निशांत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकारी नौकरी के साथ मैंने हमेशा से खुद को बेहतर बनाने की कोशिश की है। केबीसी में जाना और अमिताभ बच्चन सर से मिलना मेरा सपना था, जो अब पूरा हो गया है। निशांत का वर्षों पुराना सपना था कि, वे महानायक अमिताभ बच्चन से मिलें और उनके साथ KBC के मंच पर खेलें। यह सपना तब साकार हुआ जब उन्होंने अप्रैल महीने में केबीसी की प्रक्रिया में भाग लिया और कई कठिन चरणों को पार कर शो के लिए चुने गए।

मां के साथ पहुंचे हैं मुंबई

निशांत ने बताया कि केबीसी से मुंबई आने के लिए कॉल मिलना उनके जीवन का सबसे बड़ा पल था। वह अपनी मां के साथ मुंबई पहुंचे और शो में हिस्सा लिया। निशांत का कहना है कि यह उनके जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहा। निशांत की मां ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया अमिताभ बच्चन से मिलना किसी सपने जैसा था। मेरे बेटे ने यह सपना पूरा किया और हमें उस पर गर्व है ।

कैबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी ने दी बधाई

रायगढ़ के विधायक और कैबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी ने निशांत की इस उपलब्धि पर उनको बधाई दिया है । ओ पी चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में लिखा है रायगढ़ के युवा निशांत जायसवाल ने “कौन बनेगा करोड़पति” सीजन 16 में हॉट सीट तक पहुंचकर हम सभी को गौरवान्वित किया है। उनकी इस शानदार सफलता पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें।

पढ़ें   CG में मौसम का कहर जारी: 26 जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चल रही आंधी-तूफान, कई जगहों पर झमाझम बारिश, मौसम विभाग का हाई अलर्ट

https://x.com/OPChoudhary_Ind/status/1857792883044086025?t=H5tCvlMyKYKF1YzkKl51wg&s=19

18 नवंबर को प्रसारित होगा शो

सोनी पर KBC 18 नवंबर को निशांत का एपिसोड प्रसारित होगा जिसे लेकर उनके परिवार और दोस्तों में उत्साह है। रायगढ़ के लोग भी निशांत की इस उपलब्धि को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं और बेसब्री से शो देखने का इंतजार कर रहे हैं।

 

 

 

Share