7 Mar 2026, Sat

बिलासपुर में 5वीं कक्षा के छात्र ने मोबाइल विवाद के चलते घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या : माता-पिता गए थे खेत, जांच में जुटी पुलिस

प्रमोद मिश्रा
बिलासपुर, 21 नवंबर 2024

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम जोंधरा में 5वीं कक्षा के एक 11 वर्षीय छात्र कबीर केंवट ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त उसके माता-पिता खेत में धान की फसल काटने गए थे।

माता-पिता खेत गए, बड़ा भाई स्कूल
पुलिस के अनुसार, संतोष केंवट और उनकी पत्नी ने बुधवार सुबह बच्चों को खाना खिलाया और स्कूल जाने को कहा। इसके बाद वे खेत में काम करने चले गए। बड़ा बेटा चंद्र प्रकाश और मंझला बेटा स्कूल चले गए, लेकिन सबसे छोटा बेटा कबीर घर पर ही रुक गया।

भाई ने देखा फंदे पर लटका शव
दोपहर करीब 1:30 बजे जब चंद्र प्रकाश स्कूल से घर लौटा, तो उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया। उसने छोटे भाई कबीर को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब खिड़की से झांककर देखा, तो कबीर का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। उसने तुरंत पड़ोसियों और परिजनों को सूचना दी।

मोबाइल विवाद के कारण आत्महत्या की आशंका
पुलिस जांच में पता चला है कि घर में तीन भाइयों के बीच मोबाइल को लेकर अक्सर विवाद होता था। प्राथमिक जांच में पुलिस को संदेह है कि मोबाइल को लेकर हुए विवाद के कारण ही कबीर ने यह कदम उठाया होगा।

पुलिस ने किया मर्ग कायम, जांच जारी
पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पढ़ें   #Get_Out_Supriya : नक्सलियों को शहीद बताने वाली सुप्रिया श्रीनेत के CG आगमन पर BJP ने 'X' पर लिखा - '.....नक्सलियों को शहीद बताने वाली सुप्रिया श्रीनेत आपका आगमन इस पावन धरती को स्वीकार्य नहीं है'

यह घटना समाज को यह सोचने पर मजबूर करती है कि बच्चों के साथ संवाद और देखभाल में कहीं न कहीं कमी रह जाती है, जो उन्हें इतना बड़ा कदम उठाने के लिए प्रेरित कर सकती है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.