28 May 2025, Wed
Breaking

किसानों को दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को इस मामले में किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रही है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों के माईक्रोएटीएम से 2000 रूपए से लेकर 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा भी प्रदान की गई है। इससे किसानों को धान बेचने के लिए परिवहन के किराए, ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा होगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में अनवरत धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है, जिसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल हैं। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है।

Share
पढ़ें   कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व मंत्री शिव डहरिया के विधानसभा क्षेत्र रहे आरंग में जनपद पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी गई, अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष को मिले सिर्फ 1 वोट

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed