11 Mar 2026, Wed
Breaking

मुंगेली के निरीक्षक संजय सिंह बने हीरो: डिजिटल फ्रॉड के आरोपियों को केरल-दिल्ली से दबोचने और शत प्रतिशत रकम बरामद करने पर CM विष्णु देव साय ने दिया ‘CYBER COP OF THE YEAR 2024’ सम्मान

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 05 दिसंबर 2024

मुंगेली कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को मुख्यमंत्री श्री साय से CYBER COP OF THE YEAR 2024 का सम्मान मिला है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा की उपस्थिति में यह सम्मान मिला।डिजिटल अरेस्ट और फाइनेंसियल फ्रॉड के मामले में आरोपियों के केरल और दिल्ली से गिरफ्तारी और लगभग शत प्रतिशत रकम बरामद करने के फलस्वरूप सम्मान मिला।

मुंगेली कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह राजपूत

थाना लोरमी के अपराध क्रमांक 314/24 धारा 318(4) बीएनस 66 आईटी एक्ट में जिसमे आरोपी फवाज़ मुहम्मद निवासी मालापुरम केरल द्वारा डिजिटल अरेस्ट कर प्रार्थी डॉक्टर दीपक लॉज से लगभग 800000 आठ लाख की धोखाधड़ी की गई एवम थाना सरगांव के अपराध क्रमांक 154/24 धारा धारा 318(4) बीएनस 66 आईटी एक्ट जिसमे आरोपियो द्वारा प्रार्थी बजरंग साहू से लगभग 700000 सात लाख रुपए की बैंक अधिकारी बनकर धोखाधड़ी की गई थी जिसमे दोनों प्रकरण के आरोपियो की क्रमश केरल और दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की और धोखाधड़ी के लगभग शत प्रतिशत रकम बरामद करने के फलस्वरूप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को CYBER COP OF THE YEAR 2024 के सम्मान से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं राज्य में पुलिस के मुखिया अशोक जुनेजा द्वारा सम्मानित किया गया।

Share
पढ़ें   SBI को नोटिस : इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट की एसबीआई को फटकार, क्यों नहीं दिए यूनिक नंबर

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed