15 Jun 2025, Sun 3:15:31 AM
Breaking

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का खास संदेश आज: राज्य सरकार के 1 साल पूरे होने पर योजनाओं और उपलब्धियों पर होगा बड़ा ऐलान, जानें कब और कहां होगा लाइव प्रसारण

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 12 दिसंबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज, 12 दिसंबर को राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे। यह संदेश प्रदेश की प्रगति और आगामी योजनाओं पर केंद्रित होगा।

मुख्यमंत्री का संदेश अपराह्न 4 बजे और रात्रि 8 बजे प्रसारित किया जाएगा। जनता इस संदेश को क्षेत्रीय समाचार चैनलों, आकाशवाणी, एफएम रेडियो और मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से देख और सुन सकेगी।

राज्य सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में विकास और कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री राज्य की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे।

यह संदेश राज्य के विकास और जनता के सहयोग का प्रतिबिंब होगा।

Share
पढ़ें   खड़गे तय करेंगे तेलंगाना का मुख्यमंत्री, मीटिंग के बाद विधायकों ने दिया अधिकार

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed