26 Oct 2026, Mon
Breaking

गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर : एयरपोर्ट में CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत, आज रायपुर और बस्तर के कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर, 15 दिसंबर 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक किरण सिंह देव, डीजीपी अशोक जुनेजा, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, एसपी लाल उमेंद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

आज अमित शाह का शेड्यूल 

अमित शाह आज छत्तीसगढ़ पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर’ प्रदान करने के कार्यक्रम में शामिल होंगे । यह कार्यक्रम रायपुर पुलिस ग्राउंड में सुबह 10.30 बजे है, उसके बाद अमित शाह बस्तर ओलंपिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए बस्तर रवाना हो जाएंगे । यहां जगदलपुर में अमित शाह बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे । यह कार्यक्रम दोपहर ढाई बजे रखा गया है, उसके बाद आज अमित शाह हथियार छोड़ मुख्यधारा में शामिल हुए नक्सलियों से मुलाकात करेंगे । यह कार्यक्रम जगदलपुर के सर्किट हाउस में शाम 4 बजकर 45 मिनट पर है ।

16 दिसंबर को जगदलपुर में रहेंगे शाह: 16 दिसंबर को भी अमित शाह जगदलपुर में रहेंगे । वे जगदलपुर में 10:00 बजे से 12:00 बजे तक शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे साथ ही जो लोग नक्सली हमले में शहीद हुए हैं उनके परिजनों से भी मुलाकात करेंगे । इसके बाद अमित शाह बस्तर में सुरक्षाबलों के कैंप का दौरा करेंगे । माना जा रहा है कि वह हिड़मा के गांव में स्थापित सुरक्षाबलों के कैंप में भी जाएंगे । उसके बाद रायपुर में वह समीक्षा बैठक करेंगे । समीक्षा बैठक के बाद अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे ।

Share
पढ़ें   CG में DSP पर लगा रेप का आरोप : डॉक्टर की पत्नी ने लगाया जबरन रेप करने का आरोप, DSP के खिलाफ हुआ मामला दर्ज

 

 

 

 

 

You Missed