23 Oct 2026, Fri
Breaking

भड़काऊ भाषण मामला : FIR दर्ज होने पर सदन में रो पड़ी MLA उत्तरी जांगड़े, बोलीं : “…मैं दलित वर्ग से हूं…इसलिए मुझपर FIR हुआ…”

प्रमोद मिश्रा

सदन से लाइव, 20 दिसंबर 2024

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ की कांग्रेस उत्तरी जांगड़े और नगर पालिका अध्यक्ष के पति अजय बंजारे पर FIR दर्ज किया गया है। दरअसल, दोनों ने भड़काउ भाषण दिए थे। BJP ने SP से इस मामले की शिकायत थी, जिसके बाद सिटी कोतवाली थाने में कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

वहीं, FIR होने पर कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े रो पड़ी। कांग्रेस की महिला विधायकों ने उत्तरी जांगड़े के आंसू पोछे। उत्तरी जांगड़े ने कहा कि, मैं दलित विधायक हूं इसलिए परेशान कर रहे हैं। पहले मेरे पति और फिर मुझ पर FIR की गई है। बता दें कि, 12 दिसंबर को रानी लक्ष्मीबाई व्यवसायिक परिसर सारंगढ़ में कांग्रेसियों ने एक दिवसीय प्रदर्शन का आयोजन किया था।

आपको बताते चलें कि 7 दिन काले विधायक का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे कलेक्ट्रेट में तोड़फोड़ करने की बात भीड़ से कह रही हैं ।

 

 

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 25 वर्षीय निहाली के अंगदान से दो लोगों की ज़िंदगी रोशन : 146 लोगों को अब तक मिला जीवनदान, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में अंगदान को बढ़ावा देने की निरंतर कोशिशें

 

 

 

 

 

You Missed