10 Mar 2026, Tue
Breaking

रायपुर में एशोसिएशन ऑफ टॉप अचिवर्स स्काउट (अटास) की वैश्विक त्रैवार्षिक बैठक और 8वीं नेशनल गैदरिंग आयोजित : नए नेतृत्व का हुआ चयन, सांस्कृतिक संध्या और सम्मान समारोह का भी आयोजन

रायपुर, 20 दिसंबर 2024| दिनांक 14 एवं 15 दिसंबर को रायपुर छत्तीसगढ़ में अटास इण्डिया के नेशनल कन्वीनर एमएके मिकी के मार्गदर्शन में रायपुर में किया गया। अटास अपने अपने देश में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने वाले स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर्स की वैश्विक संस्था है, जिसकी की स्थापना वर्ष 2004 में की गई है, जिसमें 54 देशों से लगभग 20000 सदस्य जुड़े हुए हैं। भारत में अटास सदस्यों की संख्या लगभग 2200 है। अटास वर्ल्ड के अध्यक्ष साइमन हैंग बॉक री, दक्षिण कोरिया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे एवं आयोजन की अध्यक्षता अटास इण्डिया के अध्यक्ष जस्टिस कल्पेश एस. झवेरी, सेवा निवृत्त मुख्य न्यायमूर्ति उड़ीसा उच्च न्यायालय के द्वारा की गई।

अटास वर्ल्ड की त्रैवार्षिक सामान्य सभा
दिनांक 14 दिसंबर को आयोजित अटास विश्व की त्रैवार्षिक बैठक में भौतिक रूप से दक्षिण कोरिया से विशेष रूप से आए अटास वर्ल्ड के अध्यक्ष साइमन हैंग बॉक री, सोनी किम अध्यक्ष कोरिया टाईगर स्काउट एशोसिएशन, श्रीलंका से आए कैप्टन गयान प्रसाद कुमारा अध्यक्ष श्रीलंका क्वीन्स एवं प्रेसिडेंट स्काउट गिल्ड तथा श्रीलंका क्वीन्स एवं प्रेसिडेंट स्काउट गिल्ड सदस्य नजथ नबरीस के साथ अटास इण्डिया के अलग अलग राज्यों से छत्तीसगढ़ सहित आए हुए लगभग 70 राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट-गाइड, रोवर रेंजर्स ने सहभागिता की तथा जूम मिटिंग के माध्यम से लगभग 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। यह आयोजन विशेष रूप से अटास स्थापना के 20 वर्ष को रेखांकित करने के लिए किया गया है। बैठक का संचालन अटास इण्डिया के नेशनल कन्वीनर एमएके मिकी के द्वारा किया गया।

अटास विश्व के नए नेतृत्व का चयन
इस बैठक के दौरान अटास विश्व के लिए नए नेतृत्व के निर्वाचन की घोषणा तीन सदस्यीय समिति के अध्यक्ष श्रीलंका के नेशनल स्काउट चीफ कमिश्नर जनप्रीथ फरनाण्डो के द्वारा गई। अटास की स्थापना से ही लगातार अध्यक्ष रहे दक्षिण कोरिया के साइमन हैंग बॉक री के द्वारा अटास के नए अध्यक्ष परमशिवम पलानी मलेशिया, उपाध्यक्ष ब्र्रे बान्स संयुक्त राज्य अमेरिका, कोषाध्यक्ष सोनी किम दक्षिण कोरिया तथा सचिव एमएके मिकी भारत को अटास ध्वज के रूप में दायित्व सौंपे जाने की औपचारिता पूर्ण की गई।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE: आज रायपुर में व्यस्त रहेंगे CM Vishnu Deo Sai, सुबह मंत्रालय में बैठकों का दौर; शाम को बीरगांव के सांस्कृतिक भवन में होली मिलन समारोह में होंगे शामिल, जानें आज का पूरा कार्यक्रम…

सांस्कृतिक संध्या
इस आयोजन के उपरांत सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन सत्य नारायण शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा संरक्षक इण्डियन स्काउट गाइड फेलोशिप छत्तीसगढ़ राज्य के आतिथ्य में किया गया। जिसमें केपीएस स्कूल की छात्र छात्राओं, अटास इण्डिया के सदस्यों तथा छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

अटास इण्डिया नेशनल गैदरिंग
दिनांक 15 दिसंबर को अटास इण्डिया के द्वारा 8 वें नेशनल गैदरिंग का आयोजन किया गया। जिसमें इन अतिथियों के साथ साथ सोमनाथ यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अटास इण्डिया एवं राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के नेतृत्व के राज्य मुख्यालय की टीम ने भी सहभागिता की। अटास इण्डिया के नेशनल गैदरिंग में अटास विश्व के 20 वर्ष होने, इण्डियन स्काउट गाइड फेलोशिप के 65 वर्ष होने तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 75 वर्ष पूर्व होने के उपलक्ष्य को केक काटकर मनाया गया। अटास वर्ल्ड के मानद अध्यक्ष साइमन हैंग बॉक री को पारंपरिक गौर सिंग मुकुट भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा पूरे विश्व के अटास सदस्यों को अटास स्कार्फ एवं अटास पैच भेंट कर सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ एवं भारत के कोने कोने से आए 34 अटास सदस्यों को अटास स्कार्फ एवं पैच प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अटास इण्डिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सीमा राठी एवं अटास छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा के द्वारा किया गया।

एमए खालिद टॉप अचिवर 2024
अटास इण्यिा के द्वारा इसकी स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले एमए खालिद, एडिशन नेशनल कमिश्नर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के नाम पर एमए खालिद टॉप अचिवर पुरस्कार स्थापित किया गया है। वर्ष 2024 हेतु यह पुरस्कार अटास इण्डिया के पूर्व नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं पश्चिम बंगाल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य प्रशिक्षण आयुक्त कौशिक चटर्जी कोलकाता को अटास इण्डिया की गतिविधियों में उनके योगदान तथा संस्था को सुदृढ़ करने में किए गए प्रयासों के लिए इस आयोजन में मेडल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर दिया गया। इस आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए छत्तीसगढ़ अटास के हेमंत शर्मा, बिन्दू दूबे, आशुतोष साहू, दिलीप पटेल एवं भीषभदेव साहू, को भी अटास इण्डिया के द्वारा पृथक से सम्मानित किया गया।

पढ़ें   कांकेर: चार पहिया तो दूर अपने पैसे से पेट्रोल डलवा बाइक से गश्त कर रही पुलिस, किराए के वाहन का भी ले रहे सहारा

सहभागिता
इस आयोजन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सीमा राठी,देवेन्द्र साखरे सहित छत्तीसगढ़ से अनिता साहू, अपर्णा तिवारी, आशुतोष साहू, भीषभ देव, भोजराज, भूपेश कुमार, बिंदु दुबे प्रेरणा, दीपक कुमार ध्रवंशी, दीपक कुमार पाण्डेय, धनुष सिन्हा, दिलीप पटेल, दीपेश कुमार गुप्ता, डॉ. जीतेन्द्र कुमार साखरे, डॉ.मोरध्वज त्रिपाठी, गुलाम हसनैन तंवर, हेमन्त शर्मा, इंदु दुबे, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, कल्पना सिंह, नीलम यदु, निशा साह, नितिन पाठक, परमेश्वर डड़सेना, पिंकी पाटिल, प्रदीप कुमार साहू, राज, श्रद्धा साहू, तन्जीव अरोरा, शिवानी गणवीर, टिकेश कुमार, वसीम बख्श आदि अटास सदस्य सम्मिलित हुए।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय से कोषाध्यक्ष मुरलीधर शर्मा एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी, इण्डियन स्काउट गाइड फेलोशिप छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला सचिव गायत्री सिंह, एल डी दुबे, डॉ. बबली दत्ता एवं अजय तिवारी ने आयोजन में उपस्थित रहे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed