22 Oct 2026, Thu
Breaking

क्या जोगी कांग्रेस का होगा कांग्रेस में विलय? : भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अमित जोगी को अपनी पार्टी में लाने पर क्या है BHUPESH BAGHEL की राय? पहले भी हुई थी विलय की बात…लेकिन एक शर्त ने अटकाया मामला…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 20 दिसंबर 2024

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर जोगी कांग्रेस की कांग्रेस पार्टी में विलय की सुगबुगाहट तेज हुई है । यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब इस प्रकार की बातें सामने आई हो, लेकिन इस बार जोगी कांग्रेस की सुप्रीमों रेणु जोगी ने बाकायदा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष को पत्र लिखकर जोगी कांग्रेस का कांग्रेस में विलय का निवेदन किया है । रेणु जोगी के इस पत्र के बाद इस बात की चर्चा है कि क्या कांग्रेस पार्टी जोगी कांग्रेस को अपने पार्टी में विलय करने जा रही है । हालांकि यह राह इतनी आसान नहीं रहने वाली है, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार जोगी परिवार के खिलाफ बोलते नजर आए हैं । भूपेश बघेल ने कई बार यह कहा है कि कांग्रेस के भितरघाती लोग पार्टी छोड़ चुके हैं और इसका फायदा उन्हें मिलेगा । यह बात तब सच होते नजर आई, जब 2018 में बिना जोगी परिवार के चुनावी मैदान में उतरी और कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई ।

 

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में पुलिस बल को मिली बड़ी मजबूती: CM विष्णुदेव साय ने 840 नए उप निरीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, चार नए महिला थानों का किया उद्घाटन, कानून-व्यवस्था और जनता की सुरक्षा पर सरकार का फोकस

 

 

 

 

 

You Missed