28 May 2025, Wed 10:41:40 PM
Breaking

पूर्व महापौर महेंद्र चौहथा के बेटे संदीप पर गंभीर आरोप: रायपुर में युवती के घर नशे में हंगामा और जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

रायपुर, 20 दिसंबर 2024| रायगढ़ के पूर्व महापौर महेंद्र चौहथा के बेटे संदीप चौहथा के खिलाफ राजधानी रायपुर में केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि संदीप चौथा युवती के घर पहुंचकर हंगामा किया था और जान से मारने की भी धमकी दिया था। जानकारी के अनुसार, मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, रायगढ़ के पूर्व भाजपा महापौर महेंद्र चौहथा का बेटा राजेंद्र नगर में रहने वाली एक युवती के घर नशे की हालत में पहुंचा था और युवती के घर पर पहुंचकर हंगामा किया।

घटना के बाद युवती राजेंद्र नगर थाने में इसकी लिखित शिकायत दी है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने गाली गलौज और जान से मारने की धाराओं पर मामला दर्ज कर लिया है और अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि संदीप चौहथा और युवती की पहचान छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम करने के दौरान हुआ था।

Share
पढ़ें   "पुरखों के दिखाए राह पर चलना हमारी जिम्मेदारी" : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उरांव समाज के करमा महोत्सव में की एक करोड़ 9 लाख की घोषणाएं, लैलूंगा में जलापूर्ति प्रोजेक्ट फिर से शुरू करने का किया ऐलान"

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed