28 Apr 2025, Mon
Breaking

IPS GP Singh ने पुलिस मुख्यालय में दी ज्वाइनिंग: डीजीपी की रेस में हुए शामिल, राज्य सरकार का अंतिम फैसला शेष

रायपुर, 20 दिसंबर 2024| केंद्रीय और राज्य गृह मंत्रालय से बहाली आदेश जारी होने के बाद शुक्रवार को आईपीएस GP सिंह ने पुलिस मुख्यालय में अपनी ज्वाइनिंग दे दी। इसके साथ ही वह प्रदेश में डीजीपी बनने की दौड़ में शामिल हो गए हैं। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय राज्य सरकार को लेना है।

गौरतलब है कि GP सिंह पर पहले आय से अधिक संपत्ति, राजद्रोह और ब्लैकमेलिंग के आरोपों में कार्रवाई की गई थी। 12 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) के निर्णय के आधार पर उनके 20 जुलाई 2023 को जारी निलंबन आदेश को रद्द कर दिया था।

गुरुवार को राज्य गृह विभाग ने भी आदेश जारी करते हुए GP सिंह को बहाल कर दिया। ज्वाइनिंग के बाद अब उनकी स्थिति प्रदेश में पुलिस विभाग के वरिष्ठतम अधिकारियों में और अधिक मजबूत हो गई है।

 

Share
पढ़ें   CG में मुख्तार अंसारी ने किया ट्रिपल मर्डर : मां के साथ बेटा और बेटी को सुलाया मौत की नींद...भाई के अफेयर से नाराज मुख्तार ने तीन हिंदुओं की ले ली जान...पढ़ें दिल दहला देने वाली घटना

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed