17 Jun 2025, Tue
Breaking

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री मनोज जोशी की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर की विस्तृत चर्चा

रायपुर 20 दिसंबर 2024// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में प्रख्यात अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर छत्तीसगढ़ की माटी में उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री और अभिनेता मनोज जोशी के मध्य छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण की संभावनाओं सहित निर्माताओं और फिल्म कलाकारों में छत्तीसगढ़ को लेकर बढ़ती रुचि के संबंध में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने मनोज जोशी के अभिनेता के रूप में निभाए चर्चित किरदारों की प्रशंसा भी की।

Share
पढ़ें   CG ब्रेकिंग : राजधानी रायपुर में बंटी बबली गैंग सक्रिय; मकान दिलाने के नाम पर 32 लोग को लगाया करीब एक करोड़ का चूना, पीड़ितों ने टिकरापारा थाने में दर्ज कराई शिकायत

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed