14 May 2025, Wed 2:23:55 AM
Breaking

आज से नई कार खरीदना हुआ महंगा : कई कंपनियों ने बढ़ाए दाम, टाटा, मारुति के साथ बढ़ें कई कंपनियों के कारों के दाम, देखें कितनी हुई वृद्धि?

नई दिल्ली, 01 जनवरी 2024

कार खरीदने का सपना हर किसी का होता है। कुछ लोग अपने इस सपने को पूरा कर लेते हैं, तो कुछ लोग कार खरीदने के लिए बजट नहीं बना पाते। लेकिन अब कार खरीदने वाले लोगों के एक बड़ी खरब निकलकर सामने आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि, कार निर्माता कंपनियों ने ऐलान किया था कि नए साल से कार खरीदना महंगा हो जाएगा। कार कीमतों में इजाफा करने वाली लिस्ट में टाटा, महिंद्रा से लेकर कई कंपनियों के नाम शामिल हैं।

मारुति सुजुकी की कारें होंगी महंगी

मारुति सुजुकी कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में 4 फीसदी इजाफा करने की बात कही है। सबसे पहले बात करते हैं ऑल्टो K10 की, इस कार की मौजूदा कीमत की बात की जाए तो यह 3.99 लाख रुपए 5.96 लाख रुपए के बीच है। अगर इस कार में 4 फीसदी बढ़ोतरी की बात की जाए तो 4 फीसदी बढ़ोतरी से कीमत में 15 हजार 960 रुपए से 23 हजार 840 रुपए तक का अंतर आ सकता है। इसके बाद इसकी संभावित कीमत 4.15 लाख रुपए से 6.20 लाख रुपए तक हो सकती है।

 

मारुति सुजुकी एस प्रेसो की कीमत की बात की जाए तो यह एस प्रेसो की कीमत 4.27 लाख रुपए से 6.12 लाख रुपए के बीच है। एस प्रेसो की मौजूदा कीमत में 4 फीसदी बढ़ोतरी के बाद संभावित कीमत 4.45 लाख से 6.37 लाख रुपए तक हो सकती है।

टाटा की कारें भी हो जाएंगी महंगी

टाटा मोटर्स की बात की जाए तो कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में 3 फीसदी इजाफे की बात कही है। टाटा टियागो की कीमत 5 लाख से 8.75 लाख रुपए के बीच है। इसमें 3 फीसदी बढ़ोतरी के बाद कीमत 5.16 लाख से 9.02 लाख रुपए हो सकती है।

पढ़ें   टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान : ऋषभ पंत की वापसी;  हार्दिक पांड्या उपकप्तान, गिल और रिंकू सिंह रिजर्व प्लेयर

टाटा टिगोर की मौजूदा कीमत 6 लाख से 9.40 लाख रुपए के बीत है। इसमें 3 फीसदी बढ़ोतरी के बाद कीमत 6.19 लाख रुपए से 9.69 लाख रुपए तक हो सकती है। नेक्सन की मौजूदा कीमत 8 से 15.60 लाख रुपए के बीच है। इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी से कीमत 8.25 लाख रुपए से 16.07 लाख रुपए तक हो सकती है।

एमजी मोटर्स ने भी बढ़ाई कीमत

एमजी मोटर्स की बात की जाए तो कंपनी अपनी कीमतों में 3 फीसदी का इजाफा कर सकती है। कॉमेट ईवी की मौजूदा कीमत 6.99 लाख रुपए से 9.53 लाख रुपए के बीच है। इसकी नई संभावित कीमत 7.20 लाख से 9.82 लाख रुपए के बीच हो सकती है।

महिंद्रा भी बढ़ाएगी कीमत

महिंद्रा ने भी अपनी कारों की कीमतों में 3 फीसदी इजाफा करने की बात कही है। Mahindra XUV 3XO की मौजूदा कीमत 7.79 लाख से 15.49 लाख रुपए के बीच है। इसमें 3 फीसदी बढ़ोतरी के बाद नई संभावित कीमत 8.03 लाख रुपए से 15.96 लाख रुपए तक हो सकती है। थार की मौजूदा कीमत 11.35 से 17.60 लाख रुपए है। इसमें बढ़ोतरी के बाद नई कीमत 13.85 लाख रुपए से 24.54 लाख रुपए के बीच है।

Share

 

 

 

 

 

You Missed