9 Jun 2025, Mon 9:30:39 AM
Breaking

CG के बलौदाबाजार में तेज रफ़्तार माजदा ट्रक घर में घुसा: ड्राइवर-हेल्पर घायल, पुलिस ने गैस कटर से बचाया, पढ़े पूरी ख़बर…

बलौदाबाजार, 03 जनवरी 2025। नए साल में भी तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बलौदाबाजार जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार माजदा वाहन अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया।

यह हादसा सुबह करीब 3 बजे मुख्य मार्ग के पास हुआ। घर में सो रहे लोगों में घटना के बाद हड़कंप मच गया। वाहन में फंसे ड्राइवर और हेल्पर को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैस कटर की मदद से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

गिधौरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन की तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

Share
पढ़ें   महाकुंभ 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी, राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के साथ प्रयागराज रवाना

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed